Thursday, 30 March 2017

खीरा खाने के 10 फायदे। cucumber khane k fayde

खीरा ऐसा पदार्थ है जो कि पूरे भारतवर्ष में पाया जाता है। यह शरीर को शीतलता और ताजगी प्रदान करता है। खीरे में स्वास्थ्य और सौंदर्य से संबंधित दोनों तरह के अनगिनत गुण पाए जाते हैं। अपने शरीर को स्वस्थ रखने और सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर रोज खीरा अपने आहार में सलाद और सैंडविच के रूप में ले। इसमें 95% पानी की मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

Cucumber benefits in hindi।खीरे के 10 फायदे।kheere k 10 fayde

1. खीरा शरीर से अवांछित पदार्थों को निकालता है और हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।
2. दिल की बीमारी वाले लोगों को खीरा प्रतिदिन खाना चाहिए।खीरे में कोलेस्ट्रॉल और स्ट्रेरोल बिल्कुल नहीं होता जो कि हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल होने नहीं देता।
3. खीरा हमारे पेट संबंधी बीमारियों जैसे कब्ज, बदहजमी और अल्सर को ठीक रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है।
4. मुंह में बदबू पैदा करने वाले जीवाणुओ को मुंह में खीरे का टुकड़ा रखने से खत्म किया जा सकता है।
5. खीरे बीच में मौजूद विटामिन बी अधिवृक्क ग्रंथि को नियंत्रित करके तनाव को कम करके शरीर की क्षति होने से बचाता है।
6. आजकल लोग स्मार्ट फोन और कंप्यूटर अधिक यूज़ करते हैं जिससे हमारी आंखों पर असर पड़ता है। आंखों के तनाव और दर्द को दूर करने के लिए खीरा बहुत ही लाभदायक है।
7. खीरे में एंटीऑक्सीडेंट हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने और फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करता है।
8. शराब पीने के अगले दिन तक हैंगओवर बहुत ही कष्ट देने वाला होता है। हैंगओवर से बचने के लिए रात को सोने से पहले खीरा आए।
9. खीरा वजन घटाने और मानसिक खतरे को कम करने के लिए बहुत लाभदायक है।
10. खीरे को टुकड़ों में काटकर आंखों पर रखने से आंखों को ताजगी और ठंडक मिलती है।

No comments:

Post a Comment

खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में खाया जाता है। प्रकृति द्वारा गर्मियों में खरबूजा एक खास देन है। खरबूजा खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्...