Saturday, 6 May 2017

जानिए कैसे फायदेमंद है खीरे का छिलका।Cucumber peel k fayde

हर घर में गर्मी शुरू होते ही खीरे का प्रयोग होने लग जाता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के इलावा बहुत सारे रोगों से बचाता है। किसी भी फल या सब्जी के छिलके को अक्सर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन कुछ छिलके के फायदे जानकार आप इसे कूड़े में नहीं फेंकेगे। आइए हम बताते हैं खीरे के छिलके के फायदे के बारे में।

Cucumber peel benefit in hindi।जानिए कैसे फायदेमंद है खीरे का छिलका।Cucumber peel k fayde।

1. खीरे के छिलके में मौजूद फाइबर पेट के लिए संजीवनी बूटी की तरह होते हैं जो पेट को साफ करते हैं और कब्ज को दूर रखने में लाभदायक होते हैं।

2. खीरे के छिलके में बीटा कैरोटीन होता है अगर खीरे को छिलके समेत खाया जाए तो आंखों की रोशनी को बरकरार रखा जा सकता है।

3. खीरे के छिलके को हल्के हाथों से त्वचा पर लगाने से टैनिंग और सनबर्न दूर करने में लाभदायक होता है। खीरे के छिलके को सुखाकर पीस ले और गुलाबजल मिला ले और फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर ले।

4. त्वचा के रूखेपन और डार्क सर्कल्स को मिटाने के लिए खीरे का छिलका प्रयोग करना लाभदायक होता है।

5. खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं जिससे शरीर की कोशिकाएं विकसित होती है।

6. ब्लड क्लॉटिंग की समस्या से दूर रहने के लिए खीरे को छिलके सहित खाना लाभदायक होता है।

7. खीरे को छिलके सहित खाने से वजन घटाने में और ज्यादा फायदा मिलता है।

8. खीरे को छिलके सहित खाने से पेट के कैंसर को दूर करने में मदद मिलती है।

9. खीरे के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र बढ़ने और अन्य उम्र संबंधित बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद साबित होते हैं।
Related Post:
loading...

No comments:

Post a Comment

खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में खाया जाता है। प्रकृति द्वारा गर्मियों में खरबूजा एक खास देन है। खरबूजा खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्...