मोटापे को बीमारियों का घर कहा जाता है। मोटापा व्यक्ति के स्वास्थ्य और आकर्षण दोनों को खराब करता है। शरीर को सुडोल और अच्छा दिखाना सब को ही पसंद होता है तो आइए जानिए वजन कम करने के क्या क्या उपाय होते हैं।
Weight loss tips in hindi। वजन कम करने के 12 उपाय।Weight loss krne k 12 tips।
1. वजन कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास रखें और उस दिन पानी, नींबू पानी, जूस, सूप, सलाद और फ्रूट खाकर ही पेट भरे।
2. बाहर का खाना या फास्ट फूड खाने से जितना हो सके बचना चाहिए।
3. कोल्ड ड्रिंक में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसलिए कभी कभी ही कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इसके इलावा शराब या कोई अन्य नशा करने से भी मोटापा बढ़ता है।
4. समय पर खाना खाने की कोशिश करें और रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खाए। खाना खाने के तुरंत बाद अधिक से अधिक एक गिलास पानी पिए। खाना खाने के 1 घंटे बाद की अधिक मात्रा में पानी चाहिए।
5. 7 से 8 घंटे सोना शरीर के लिए फायदेमंद होता है इससे ज्यादा या कम सोने से मोटापा और बीमारियां बढ़ती है।
6. वजन कम करने के लिए नींबू या ग्रीन टी पीना ही फायदेमंद होता है। दूध वाली चाय और कॉफी ज्यादा हो पीने से परहेज करना चाहिए।
7. कच्चा या पका पपीता खाना वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है।
8. दिन में 14 से 15 गिलास पानी पीना चाहिए। हर दिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना लाभदायक होता है।
9. पुदीने की चाय पीने से हाजमा सही रहता है और फैट को खत्म करने में मदद मिलती है।
10. अतिरिक्त मीठा खाने से परहेज करें।
11. दिन में एक से दो सेब खाने से शरीर को पतला रखा जा सकता है। सेब के छिलके में यूर्सोलिक एसिड पाया जाता है जो की ब्राउन फैट का उत्पादन करने और चर्बी को घटाने में मदद करता है।
12. तेज मिर्च खाने से शरीर में मेटाबोलिक क्रियाशीलता बढ़ती है और फैट कम करने में मदद मिलती है।

No comments:
Post a Comment