Saturday, 20 May 2017

खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में खाया जाता है। प्रकृति द्वारा गर्मियों में खरबूजा एक खास देन है। खरबूजा खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्कि सेहत को भी बहुत सारे फायदे प्रदान करता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानें खरबूजा खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

Muskmelon benefits in hindi। खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde। 

1. आंखों की रोशनी को सही रखने और मोतियाबिंद से बचाने के लिए खरबूजा बहुत लाभदायक फल है।
2. खरबूजा छाती में जमे बलगम को बाहर निकालने में मदद करता है।
3. खरबूजा कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए बहुत लाभदायक है।
4. खरबूजा शरीर में पानी की मात्रा को पूरा करता है।
5. खरबूजे शरीर को ठंडक व ताजगी प्रदान करने में लाभदायक सिद्ध होता है।
6. खरबूज के बीज खाने से आंतो के कीड़े खत्म किए जा सकते हैं।
7. यूरिन इंफेक्शन या ब्लैडर इन्फेक्शन होने पर खरबूजा खाना चाहिए।
8. खरबूजा बालों और नाखूनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
9. हड्डियां मजबूत रखने के लिए खरबूजा का सेवन करना चाहिए।
10. खरबूजा शरीर में एसिड की मात्रा को नियंत्रित कर बैलेंस करता है।
11. बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए खरबूजा खाना लाभदायक होता है।
12. खरबूजा खाने से मस्तिष्क को आराम और तनाव दूर होता है।
13. खरबूजा शरीर में रक्त के बहाव को बढ़ाकर दिल संबंधी बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
14. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए खरबूजे का सेवन करना लाभदायक होता है।
15. खरबूजा खाने से ध्रुमपान करने की तलब बंद हो जाती हैं।

Saturday, 13 May 2017

कोल्डड्रिंक पीने के फायदे और नुकसान।cold drink pine k fayde or nuksan

गर्मियों में सब कोल्डड्रिंक पीने का शौक रखते हैं। दरअसल कोल्ड्रिंक को सोफ्ट ड्रिंक कहा जाता है। पिछले 50 सालों से कोल्ड्रिंग का व्यापार ज्यादा होने लगा है और लगातार बढ़ता चला जा रहा है। सबसे पहले Pepsi ब्रांड की कोल्डड्रिंक बनी थी। कोल्ड ड्रिंक में केलोरी, पोटैशियम, शुगर, कार्बोहाइड्रेट और कैफीन तत्व पाए जाते हैं।

Cold drink benefits and side effect।कोल्डड्रिंक पीने के फायदे और नुकसान।Cold drink pine k fayde or nuksan

 कोल्ड ड्रिंक पीने के फायदे: 

1. पेट को ठीक रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीनी अच्छी होता है क्योंकि इसमें कार्बोनेट पानी का प्रयोग किया जाता है।
2. नर्वस सिस्टम को सही करने और लिवर में बने फैटी एसिड्स को तोड़ने में कोल्डड्रिंक में पाया जाने वाला कैफीन बहुत मदद करता है।
3. मूड को सही रखने के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना लाभदायक होता है।
4. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने में कोल्डड्रिंक मदद करती है।

कोल्डड्रिंक पीने के नुकसान:

कोल्डड्रिंक पीने के कुछ फायदे हैं पर इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रतिदिन कोल्ड ड्रिंक पीना शुरु कर दें। कोल्ड ड्रिंक पीने के बहुत नुकसान भी होते हैं।
1. प्रतिदिन कैफीन लेने से इसकी लत लग जाती है और स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन आ जाता है।
2. कोल्ड ड्रिंक में मौजूद फास्फोरिक एसिड हड्डियों को कमजोर कर देता है।
3. कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन करने से आंखों की रोशनी में कमी, सुनने में कमी और सांस लेने में दिक्कत होती है।
4. कोल्ड ड्रिंक वजन बढ़ाता है और शरीर से पोषक तत्व को कम करता है।
5. कोल्ड ड्रिंक हाई ब्लड शुगर की प्रॉब्लम को बढ़ावा देता है।
6. कोल्ड्रिंग में मौजूद एसिड दांतों को खराब करते हैं।
7. अगर आप मेमोरी पावर को बनाए रखना चाहते हैं तो कोल्डड्रिंक का प्रयोग करने से बचे।


Saturday, 6 May 2017

जानिए कैसे फायदेमंद है खीरे का छिलका।Cucumber peel k fayde

हर घर में गर्मी शुरू होते ही खीरे का प्रयोग होने लग जाता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करने के इलावा बहुत सारे रोगों से बचाता है। किसी भी फल या सब्जी के छिलके को अक्सर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन कुछ छिलके के फायदे जानकार आप इसे कूड़े में नहीं फेंकेगे। आइए हम बताते हैं खीरे के छिलके के फायदे के बारे में।

Cucumber peel benefit in hindi।जानिए कैसे फायदेमंद है खीरे का छिलका।Cucumber peel k fayde।

1. खीरे के छिलके में मौजूद फाइबर पेट के लिए संजीवनी बूटी की तरह होते हैं जो पेट को साफ करते हैं और कब्ज को दूर रखने में लाभदायक होते हैं।

2. खीरे के छिलके में बीटा कैरोटीन होता है अगर खीरे को छिलके समेत खाया जाए तो आंखों की रोशनी को बरकरार रखा जा सकता है।

3. खीरे के छिलके को हल्के हाथों से त्वचा पर लगाने से टैनिंग और सनबर्न दूर करने में लाभदायक होता है। खीरे के छिलके को सुखाकर पीस ले और गुलाबजल मिला ले और फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर ले।

4. त्वचा के रूखेपन और डार्क सर्कल्स को मिटाने के लिए खीरे का छिलका प्रयोग करना लाभदायक होता है।

5. खीरे के छिलके में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं जिससे शरीर की कोशिकाएं विकसित होती है।

6. ब्लड क्लॉटिंग की समस्या से दूर रहने के लिए खीरे को छिलके सहित खाना लाभदायक होता है।

7. खीरे को छिलके सहित खाने से वजन घटाने में और ज्यादा फायदा मिलता है।

8. खीरे को छिलके सहित खाने से पेट के कैंसर को दूर करने में मदद मिलती है।

9. खीरे के छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स उम्र बढ़ने और अन्य उम्र संबंधित बीमारियों को दूर रखने में फायदेमंद साबित होते हैं।
Related Post:
loading...

Friday, 5 May 2017

नारियल के 12 फायदे।Coconut k 12 fayde

नारियल के पवित्र गुणों और लक्ष्मी जी का प्रिय होने के कारण नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल का पेड़ गरम क्षेत्र पर उगता है।नारियल पेड़ पर जितनी ऊंचाई पर लगते हैं इसके उतने ही ज्यादा फायदे होते हैं। नारियल में खनिज, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, अमीनो एसिड और वसा पाए जाते हैं।

Coconut benefits in hindi।नारियल के 12 फायदे।Coconut k 12 fayde।

1. नारियल का पानी पीने या कच्चा नारियल खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं ।
2. नींद में चलने वाले व्यक्ति को एक से दो कप प्रतिदिन नारियल के पेड़ का दूध पीना चाहिए।
3. एलर्जी को दूर करने के लिए नारियल के तेल की मालिश करना फायदेमंद होता है।
4. नारियल के तेल में कपूर मिलाकर नहाने के बाद शरीर पर लगाने से घमौरिया ठीक किया जा सकता है।
5. नारियल का तेल जले हुए स्थान पर लगाने से जलन से शांति मिलती है।
6. नारियल के तेल में नौसादर मिलाकर रात को सोने से पहले लगाने से सफेद दाग दूर हो जाते हैं।
7. कील, मुंहासे, दाग धब्बे और चेचक के दाग मिटाने के लिए नारियल का पानी पीना लाभदायक होता है।
8. योनि की जलन और खुजली को दूर करने के लिए 50 मिलीलीटर नारियल तेल में 3 ग्राम कपूर मिलाकर लगाएं।
9. प्यास  और दस्त में नारियल का पानी पीने से लाभ मिलता है। 
10. गूर्दे के रोग को दूर करने के लिए प्रतिदिन नारियल की जड़ का काढ़ा बनाकर 40 मिलिलीटर दिन में तीन बार पिएं।
11. खूनी बवासीर को दूर करने के लिए नारियल की जड़ को राख बनाकर उसमें बूरा मिला कर पानी के साथ 10-10 ग्राम फाकी के रूप मे लें।
12. खट्टी डकार बंद करने के लिए खाना खाने के बाद कच्चे नारियल की गिरी खाएं।


Thursday, 4 May 2017

बादाम खाने के 17 फायदे।badam khane k 17 fayde

बादाम का प्रयोग पूरी दुनिया में सभी करते हैं लेकिन इसके इतने फायदे शायद कोई नहीं जानता। बादाम की अलग-अलग किसमें पाई जाती है। बादाम में न्यूट्रिशंस, विटामिन, मिनरल्स, फैट, एनर्जी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।आइए जानिए बदाम के फायदे और नुकसान।

Almond  health benefits in hindi। बादाम खाने के 17 फायदे।badam khane k 17 fayde

1. बदाम का सेवन करने से यादास्त बढ़ती है।
2. बदाम का सेवन करने से शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है।
3. सुंदरता को बनाए रखने के लिए बदाम का सेवन करना लाभदायक होता है। बदाम ग्लोइंग त्वचा पाने, ब्लैक हेड्स और रूखी त्वचा को दूर करने का रामबाण तरीका है।
4. गर्भवती महिलाओं को बादाम का सेवन करना चाहिए इससे शिशु स्वस्थ रहता है।
5. दिल संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए बादाम खाना लाभदायक होता है।
6. बालों का गिरना कम करने के लिए प्रतिदिन 8 से 10 बादाम खाने चाहिए।
7. कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बादाम का सेवन करना फायदेमंद होता है।
8. प्रतिदिन बादाम का सेवन वीर्य को बढ़ाने में मदद करता है।
9. ब्रेस्ट साइज को बढ़ाने के लिए बादाम के तेल से मालिश करना फायदेमंद साबित होता है।
10. नाक में बादाम के तेल की 3-4 बूंद डालने से सिर का दर्द दूर करने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
11. बादाम के तेल को आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स को एक महीने में दूर किया जा सकता है।
12. कोलस्ट्रोल और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए बादाम लाभदायक होते हैं।
13. बादाम शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।  प्रतिदिन भीगे हुए बादाम खाने से बहुत सारी बीमारियों से बचा जा सकता है।
14. बादाम खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।
15. हड्डियों को मजबूत बनाने में बादाम महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
16. दिमाग तेज करने के लिए बादाम का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
17. बादाम खाने से स्टेमिना बढ़ता है।

नुकसान:-

 बादाम का ज्यादा सेवन करना मोटापा बढ़ाता है और पेट में गड़बड़ी कर सकता है। कच्चे और कड़वे बदाम जहरीले होते हैं इन्हें खाने से बचना चाहिए।


Tuesday, 2 May 2017

आंवले के 12 फायदे।Gooseberry k 12 fayde

आंवला बहुत गुणकारी होता है जो की प्रकृति की तरफ से तोहफा है। आंवले का प्रयोग आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है। आंवला हमारे शरीर से बहुत सी बीमारियां दूर करता है। आंवले में एंटीआक्सीडेंट कैल्शियम आयरन फोस्फोरस विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है। आई जानिए आंवले के फायदे के बारे में।

Gooseberry benefits in hindi। आंवले के 12 फायदे।Gooseberry k 12 fayde।

1. चेहरे की झुर्रियां दूर रखने के लिए आंवला फायदेमंद होता है।
2. अनिद्रा की परेशानी दूर करने के लिए प्रतिदिन आंवले का सेवन करना शुरू करें।
3. आंवले में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज शरीर को इंफेक्शन से दूर रखती है।
4. शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। 
5. उल्टी को बंद करने के लिए आंवले के रस में मिश्री मिलाकर खाने से लाभ होता है।
6. आंवले के सेवन से कुष्ठ रोग ठीक हो जाता है।
7. बवासीर को दूर करने के लिए आंवले का सेवन करना लाभदायक सिद्ध होता है।
8. अचानक से पसीना आना, गर्मी लगना, धातु के रोग, प्रदर, प्रलय आदि उत्तेजना से शांति दिलाने में आंवला लाभदायक होता है।
9. नकसीर को दूर करने के लिए आंवले का रस फायदेमंद होता है।
10. महिलाओं को माहवारी की किसी भी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आंवले का सेवन करना चाहिए।
11. आंवला महिलाओं और पुरुषों में प्रजनन संबंधी समस्याएं ठीक करने में लाभदायक होता है।
12. आंवला आंखों संबंधित सभी बीमारियों को ठीक करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है।


खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में खाया जाता है। प्रकृति द्वारा गर्मियों में खरबूजा एक खास देन है। खरबूजा खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्...