Sunday, 30 April 2017

आंखों की रोशनी बढ़ाने के 15 upaye।Eyesight ko bdane k 15 tips

आजकल बच्चों से लेकर बुड्ढो तक में नजर का चश्मा लगा दिखाई देता है। आंखें हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है जिनमें थोड़ी सी भी कमी होने पर बहुत बड़ी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। आंखों से धुंधला दिखने की वजह न्यूट्रिशंस की कमी, जेनेटिक की कमी, बढ़ती उम्र, अत्यधिक तनाव, या पूरी नींद न लेना है। आइए हम आपको बताते हैं आंखों की रोशनी को कैसे बढ़ाया जा सकता है।

Eyesight increasing tips in hindi। आंखों की रोशनी बढ़ाने के 15 उपाय।Eyesight bdane k 15 tips।

1. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम, सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में पीसकर एक चम्मच सोने से पहले गर्म दूध के साथ लें ऐसा प्रतिदिन 40 दिन तक करने से लाभ होगा।
2. 5 से 10 भीगे हुए बादाम को छीलकर पीस लें और दूध में डालकर पी लें। इससे आंखें स्वस्थ रहती है।
3. प्रतिदिन डेढ़ कप पकी हुई बिलबेरी खाना आंखों के स्वास्थ्य और नजर के लिए फायदेमंद हर्ब है।
4. आंखें चारों तरफ से हड्डियों से घिरी होती हैं। 10 मिनट तक आंखों के चारों तरफ उंगलियों से गोल गोल घुमा कर मालिश करें। ऐसा दिन में तीन चार बार कर सकते हैं।
5. सुबह उठकर नंगे पैर 30 मिनट तक ओस में चलने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है।
6. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाली पेट आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर लें।
7. दो चम्मच शहद एक चम्मच सिरका एक गिलास पानी में डालकर प्रतिदिन एक महीने तक लेने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में लाभ होगा।
8. रात को एक ग्लास पानी में दो चम्मच त्रिफला भिगो कर रखे और सुबह छान लें। इस पानी से आंखों को धोने से लाभ होता है।
9. एक चम्मच गाजर के रस में दो चम्मच सिरका मिलाकर प्रतिदिन पीने से चश्मा उतर जाता है।
10. गाय का शुद्ध घी हल्का हल्का आंखों में लगाने से लाभ होता है।
11. आंखों से चश्मा हटाने के लिए और खुजली दूर करने के लिए प्रतिदिन आंखों के चारों तरफ अखरोट के तेल से मालिश
12. आंखों से नियमित व्यायाम करवाएं।
13. रात को सोने से पहले पैरों के तलवों को धोकर सरसों के तेल से मालिश करें इससे आंखें स्वस्थ रहती है और नजर कभी कम नहीं होती।
14. हरी सब्जियां प्रतिदिन खाने से आंखें ठीक रहती है। पालक का जूस पीना आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है।
15. अच्छी क्वालिटी का गुलाब जल आंखों में डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।


Saturday, 29 April 2017

मूंगफली खाने के 15 फायदे।Peanuts khane k 15 fayde

मूंगफली में मीट और अंडे से भी ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूंगफली की खेती साउथ अमेरिका और मेक्सिको में की जाती है।भारत में भी मूंगफली की बहुत ज्यादा मात्रा में पैदावार होती है। मूंगफली का प्रयोग ज्यादातर नमकीन में किया जाता है। मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और फैट पाया जाता है। आइए मूंगफली खाने के क्या क्या फायदे है।

Peanuts benefits in hindi। मूंगफली खाने के 15 फायदे।Peanut khane k 15 fayde
1.मूंगफली में मौजूद फोलेट गर्भवती महिलाओं में बहुत सारी समस्याओं को दूर करता है। गर्भवती महिलाओं में फोलेट होना अनिवार्य होता है।
2. मूंगफली विटामिंस का अच्छा स्त्रोत है।
3. मूंगफली में मौजूद मिनरल्स जैसे की पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि शरीर को एक्टिव रखने का काम करते हैं।
4. मूंगफली का सेवन करने से हार्ट और लीवर जैसी बीमारियां दूर रहती है।
5. मूंगफली मेटाबॉलिज्म को सही रखने और पाचन क्रिया बढ़ाने में लाभदायक होती है।
6. मूंगफली में मौजूद कोमरिक एसिड ओर ओलिक एसिड फ्री रेडिकल्स को दूर करके हमारे शरीर को इंफेक्शन होने से बचाते हैं।
7. मूंगफली खा कर बच्चों से लेकर बुड्ढों तक में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का अच्छा स्त्रोत है।
8. मूंगफली में मौजूद विटामिन बी3 दिमाग की शक्ति बढ़ाने और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
9.  भूलने की बीमारी, डिप्रेशन और टेंशन को दूर करने का मूंगफली बहुत अच्छा स्त्रोत है।
10. महिलाओं में 58% पुरुषों में 27% कोलन कैंसर को हफ्ते में 2-3 बार मूंगफली का बटर खाने से दूर किया जा सकता है।
11. मूंगफली में तेल का अंश होने के कारण पेट की कई बीमारियों को दूर करने में लाभदायक होती है। मूंगफली खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या दूर रहती है।
12. गीली खांसी को दूर करने के लिए मूंगफली लाभदायक होती है।
13. मूंगफली अमाशय और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मदद करती है।
14. प्रतिदिन 50 से 100 ग्राम मूंगफली खाने से सेहत बनती है और शरीर में खून की कमी नहीं होती।
15. ज्यादा मूंगफली खाने से मुंह में खुजली, चेहरे और गले में सूजन आदि तरह की एलर्जी हो सकती है।

Friday, 28 April 2017

गुलाब जल के 12 फायदे।Rose water k 12 fayde

गुलाब जल का प्रयोग इतनी जगह किया जाता है कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते जैसे कि इत्र बनाने, कॉस्मेटिक्स और चिकित्सा की चीजों में, भोज्य पदार्थ, शरबत बनाने, त्वचा और बालों को सुरक्षित रखने में किया जाता है। गुलाब के फूल की 100 जातियां होती हैं जिनसे गुलाब जल बनाया जा सकता है। आइए जाने गुलाब जल के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

Rose water benefits in hindi। गुलाब जल के 12 फायदे।Rose water k 12 fayde।

1. गुलाब के जल में मौजूद एंटीआक्सीडेंट त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है।
2. गुलाब जल में ग्लिसरीन मिलाकर जले हुए स्थान पर लगाने से आराम मिलता है।
3. धार्मिक समारोह में इत्र का प्रयोग पूजा सामग्री में रखने के लिए किया जाता है यह इत्र गुलाब के जल से ही बनाया जाता है।
4. गुलाब जल का प्रयोग मरहम के रूप में चोट वाली जगह को आराम देने और मुलायम बनाने के लिए किया जाता है।
5. गुलाब जल का प्रयोग कोस्मेटिक जैसे कोल्ड क्रीम बनाने में किया जाता है।
6. भोज्य पदार्थ जैसे की गुलाब जामुन बनाने में गुलाब जल का प्रयोग किया जाता है।
7. बालों को संक्रमित होने से बचाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि गुलाब जल में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों को संक्रमित होने से बचाते हैं।
8. गुलाब जल में मौजूद विटामिन A, B, C&E बालों को बढ़ाने, बालों को झड़ने से रोकने और रूसी को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है।
9. गुलाब जल को 15 मिनट के लिए आंखों के ऊपर लगाने से डार्क सर्कल दूर करने में मदद मिलती है।
10. बेजान त्वचा में रंगत लाने के लिए और त्वचा में निखार लाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग फायदेमंद साबित होता है।
11. गुलाब जल लगाने से त्वचा और बालों का pH मेंटेन किया जा सकता है।
12. गुलाब जल का प्रयोग बालों और त्वचा से तेल को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।



Thursday, 27 April 2017

अजवाइन के 12 फायदे।Carom seeds k 12 fayde

अजवाइन के इतने फायदे होते हैं जिन्हें जानकर सब दंग रह जाएंगे। अजवाइन मसाले के रुप में भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ज्यादातर प्रयोग की जाती है लेकिन यह हमारे शरीर के अनेक रोगों को दूर करने में लाभदायक होती है। अजवाइन में बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि औषधि का काम करते हैं। आइए जानिए अजवाइन के क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

Carom seeds benefit in hindi। अजवाइन के 12 फायदे।carom seeds k 12 fayde

1. मसूड़ों की बीमारी से राहत पाने के लिए अजवायन को भून कर पीसकर दांतों पर उंगली या ब्रश से लगाए।
2. अस्थमा रोगी को आधा कप अजवाइन में आधा कप पानी डालकर सुबह शाम लेने से बहुत फायदा होता है।
3. कानों के दर्द और कानों के इंफेक्शन को रोकने के लिए अजवाइन के तेल की कुछ बुंदे डालने से फायदा मिलता है।
4. सिर के दर्द को दूर करने के लिए अजवाइन का सेवन या फिर अजवाइन को पीसकर लेप लगाना लाभदायक सिद्ध होता है।
5. अजवाइन के गांठ को गर्म करके जोड़ों में सेकने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
6. पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए और पाचन क्रिया बढ़ाने के लिए अजवाइन फायदेमंद साबित होती है।
7. अजवाइन अधिक शराब पीने के बाद उल्टियां रोकने के लिए बहुत लाभदायक है।
8. जले हुए, खुजली और दाद पर अजवाइन का पेस्ट लगाने से  राहत मिलती है।
9. अजवाइन को सूती कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और फिर पोटली की गर्म तवे पर सिकाई कर के धीरे धीरे पोटली से छाती की सिकाई करें इससे सांस की प्रॉब्लम दूर हो जाती है।
10. गुर्दे की पथरी वाले रोगी को अजवाइन का सेवन करना लाभदायक होता है।
11. छोटे बच्चे रात को बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं उन्हें सोने से पहले रात को थोड़ी सी अजवाइन खिला कर सुलाना चाहिए।
12. अजवाइन को पानी में उबालकर इसे छानकर गरम गरम पानी पीने से दस्त ठीक किए जा सकते हैं। पेट के कीड़े खत्म करने में अजवाइन फायदेमंद साबित होती है।

Wednesday, 26 April 2017

हरी मिर्च के 12 फायदे।Green chilli k 12 fayde

जैसा कि सब जानते हैं हरी मिर्च का प्रयोग भोजन को तीखा बनाने के लिए किया जाता है पर सब हरी मिर्च के गुणों से अनजान होते हैं। हरी मिर्च में विटामिन ए, सी, बी6, आयरन, कॉपर, पोटाशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानिए हरी मिर्च के क्या क्या गुण होते हैं।
Green chilli benefits in hindi। हरी मिर्च के 12 फायदे।green chilli k 12 fayde
1. त्वचा के लिए हरी मिर्च एंटी इंफ्लेमेटरी दवाई की तरह काम करती है एंटी बैक्टीरियल गुण हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि त्वचा और शरीर को संक्रमित होने से बचाते हैं।
2. हरी मिर्च में विटामिन सी पाया जाता है जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। विटामिन C से हड्डियां, दांत मजबूत और आंखें स्वस्थ रहती है।
3. हरी मिर्च में मौजूद एंटी एक्सीडेंट शरीर की आंतरिक सफाई करते हैं और फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर से मुक्त करते हैं।
4.  ध्रुमपान करने वाले व्यक्ति को हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह फेफड़ों के कैंसर से बचाती है।
5. हरी मिर्च से एंडोर्फिन का मस्तिष्क में संचार होता है और जिससे मूड को काफी हद तक अच्छा बनाया जा सकता है।
6. हरी मिर्च में पाए जाने वाला विटामिन इ त्वचा को स्वस्थ, जवां और खूबसूरत बनाने में मदद करता है।
7. हरी मिर्च में कैलोरी बिल्कुल नहीं होती इसलिए यह वजन को कंट्रोल करने में भी लाभदायक है।
8. हरी मिर्च आथ्रॉईटिस  के मरीजों के लिए लाभदायक होती है।
9. हरी मिर्च पुरुषों में प्रोटेस्ट कैंसर को दूर करने में मदद करती है।
10. हरी मिर्च खून के थक्कों को जमने से रोकती है जिससे दिल की बीमारियां दूर रहती है।
11. ब्लड शुगर को बैलेंस करने के लिए हरी मिर्च फायदेमंद साबित होती है।
12. रक्तचाप मरीज के लिए हरी मिर्च बहुत फायदेमंद होती है। हरी मिर्च पाचन क्रिया को बढ़ाने में भी मदद करती है और पेट में कब्ज होने से बचाती है।

Monday, 24 April 2017

हल्दी के 10 फायदे।turmeric k 10 fayde

क्या आपको पता है हल्दी की छोटी सी गांठ के कितने फायदे होते हैं। हल्दी का प्रयोग मसालों में मुख्य रूप से किया जाता है। हल्दी शरीर के अंदर और बाहर के रोगों को दूर करने मैं बहुत लाभकारी होता है। हल्दी का प्रयोग वैवाहिक कार्यक्रमों में शुभ काम के लिए और हल्दी का उबटन दूल्हा दुल्हन को लगाने के लिए किया जाता है। आइए जानिए हल्दी के क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

Turmeric benefits in hindi। हल्दी के 10 फायदे।turmeric k 10 fayde

1. हल्दी को गर्म दूध के साथ लेने से शरीर में फैट घटता है और हल्दी में मौजूद कैल्शियम और मिनरल्स वजन कम करने में मददगार साबित होता है।
2. शरीर की कोशिकाएं कैंसर की वजह से शरीर के विपरीत चलने लगती है इन कोशिकाओं को नष्ट करने ओर बढ़ने से रोकने के लिए हल्दी का सेवन करना फायदेमंद होता है।
3. हल्दी एक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है जो कि घाव को जल्दी भरने में लाभदायक सिद्ध होता है हल्दी को कटे हुए पर लगाने से खून बंद हो जाता है।
4. हल्दी से त्वचा की टैनिंग को आसानी से दूर किया जा सकता है। हल्दी में दूध मिलाकर लगाने से त्वचा सुंदर और चमकदार बनती है। हल्दी दाग धब्बों को मिटाने में बहुत लाभकारी है।
5. हल्दी शरीर से जहरीले पदार्थों को साफ करती है। हल्दी लीवर को साफ करने में बहुत मदद करती है।
6. हल्दी एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से भरी होती है इस से गठिया के रोगी को बहुत फायदा होता है।
7. हल्दी शरीर में ग्लूकोस की मात्रा को कंट्रोल में रखता है जिससे डायबिटीज रोग को दूर करने में मदद करती है।
8. पाचन क्रिया को सही रखने के लिए हल्दी बहुत फायदेमंद होती है।
9. हल्दी को दूध के साथ लेने से दमा, फेफड़ों के कफ और साइनस जैसी बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
10. प्रतिदिन सुबह उठकर हल्दी का पानी पीने से दिमाग स्वस्थ रहता है।

Sunday, 23 April 2017

वजन कम करने के 12 उपाय।Weight loss krne k 12 tips

मोटापे को बीमारियों का घर कहा जाता है। मोटापा व्यक्ति के स्वास्थ्य और आकर्षण दोनों को खराब करता है।  शरीर को सुडोल और अच्छा दिखाना सब को ही पसंद होता है तो आइए जानिए वजन कम करने के क्या क्या उपाय होते हैं।

Weight loss tips in hindi। वजन कम करने के 12 उपाय।Weight loss krne k 12 tips।

1. वजन कम करने के लिए सप्ताह में एक दिन उपवास रखें और उस दिन पानी, नींबू पानी, जूस, सूप, सलाद और फ्रूट खाकर ही पेट भरे।
2. बाहर का खाना या फास्ट फूड खाने से जितना हो सके बचना चाहिए।
3. कोल्ड ड्रिंक में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसलिए कभी कभी ही कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना चाहिए। इसके इलावा शराब या कोई अन्य नशा करने से भी मोटापा बढ़ता है।
4. समय पर खाना खाने की कोशिश करें और रात को सोने से 2 घंटे पहले खाना खाए। खाना खाने के तुरंत बाद अधिक से अधिक एक गिलास पानी पिए। खाना खाने के 1 घंटे बाद की अधिक मात्रा में पानी चाहिए।
5. 7 से 8 घंटे सोना शरीर के लिए फायदेमंद होता है इससे ज्यादा या कम सोने से मोटापा और बीमारियां बढ़ती है।
6. वजन कम करने के लिए नींबू या ग्रीन टी पीना ही फायदेमंद होता है। दूध वाली चाय और कॉफी ज्यादा हो पीने से परहेज करना चाहिए।
7. कच्चा या पका पपीता खाना वजन को तेजी से कम करने में मदद करता है।
8. दिन में 14 से 15 गिलास पानी पीना चाहिए। हर दिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना लाभदायक होता है।
9. पुदीने की चाय पीने से हाजमा सही रहता है और फैट को खत्म करने में मदद मिलती है।
10. अतिरिक्त मीठा खाने से परहेज करें।
11. दिन में एक से दो सेब खाने से शरीर को पतला रखा जा सकता है। सेब के छिलके में यूर्सोलिक एसिड पाया जाता है जो की ब्राउन फैट का उत्पादन करने और चर्बी को घटाने में मदद करता है।
12. तेज मिर्च खाने से शरीर में मेटाबोलिक क्रियाशीलता बढ़ती है और फैट कम करने में मदद मिलती है।

Saturday, 22 April 2017

मुंहासे दूर करने के 10 उपाय।Pimples remove krne k 10 tips

लड़के और लड़कियों की किशोरावस्था में मुंहासे होना एक आम समस्या है जो कि एक प्रकार की सूजन है यह तब होती है जब त्वचा में तेल ग्रंथियां बैक्टीरिया से प्रभावित हो जाती है। तेल की ग्रंथियों तेल का अधिक उत्सर्जन होना त्वचा के छिद्रो को बंद कर देता है और मुहांसों को जन्म देता है। अरे जानी है आइए जानिए मुहांसों को  दूर करने के क्या क्या उपाय हैं।
Pimples removing tips in hindi। मुंहासे दूर करने के 10 उपाय।Pimples dur krne k 10 tips
1. शहद पिंपल्स दूर करने का बेहतरीन उत्पाद है जोकि काफी असरदार होता है। शहद को मुंहासे वाली जगह पर आधे घंटे के लिए लगाएं गुनगुने पानी से धो लें।
2. ताजे नींबू का प्रयोग करना मुहांसों को दूर करने के लिए लाभदायक होता है क्योंकि नींबू में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है जिससे मुंहासे जल्दी सुख जाते हैं।
3. भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं इससे त्वचा को सांस लेने मैं आसानी होती है। गंदगी, अतिरिक्त जमा तेल और त्वचा के संक्रमण दूर करने में सहायता मिलती है। चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए रोजाना भाप लेना लाभदायक होता है।
4. मुहांसों को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें हल्दी मिलाकर लगाने से फायदा मिलता है।
5. मुहांसों को दूर करने के लिए अदरक को मसलकर मुहासों वाली जगह पर लगाना प्रभावकारी साबित होता है।
6. संतरे के सूखे छिलके का पाउडर बनाकर उसमें पानी मिलाकर लेप बनाएं और मुहांसे वाले जगह पर लगाएं।
7. मुहांसे प्रभावित जगह पर जायफल पीसकर इसमें कच्चा दूध मिलाकर पैक की तरह लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।
8. टमाटर के गुद्दे को दिन में दो-तीन बार लगाने से मुहासे ठीक करने में मदद मिलती है।
9. ठंडी कड़क चाय पीना मुहांसों को दूर करने का एक लाभकारी उपाय हैं।
10. बेकिंग सोडा में नींबू मिलाकर मुहासों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें।बेकिंग सोडा त्वचा के अतिरिक्त तेल और धूल दूर करने में मदद करता है।

Thursday, 20 April 2017

हेयर फॉल रोकने के 10 उपाय।hair fall rokne k 10 tips

आजकल बालों के झड़ने की समस्या बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी को झेलनी पड़ रही है। यह समस्या इन्वायरमेंटल इफेक्ट्स, खून की कमी, तनाव, ध्रुमपान करने, स्कैल्प इन्फेक्शन, न्यूट्रीशन की कमी, हार्मोनल इमबैलेंस, जैनेटिक कारण, गलत प्रोडक्ट को प्रयोग करने और क्रोनिक रोग से होती है। आइए जानिए हेयर फॉल को कैसे कम किया जा सकता है।
Hair fall tips in hindi। हेयर फॉल रोकने के 10 उपाय।hair fall rokne k 10 tips।
1. हेयर फॉल को रोकने के लिए सही तेल से बालों की मालिश करनी चाहिए इससे सिर में खून संचार, स्कैल्प कंडीशनिंग और बालों की जड़े मजबूत होती हैं।
2. दही बालों को झड़ने से रोकने का एक असरदार उपाय हैं बालों को धोने से आधे घंटे पहले दही का लेप लगाएं और जब पूरी तरह से सूख जाए तो धो लें।
3. कच्चे पपीते का पेस्ट बनाकर 10-15 मिनट के लिए बालों पर लगाने से बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।
4. बालों को झड़ने से रोकने के लिए मेहंदी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषण होते हैं। मेहंदी में अंडा मिलाकर लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
5. बालों को झड़ने से रोकने के लिए दालचीनी में शहद मिलाकर लगाने से बहुत फायदा मिलता है।
6. विटामिन डी भी बालों को झड़ने से रोकने के लिए एक आसान उपाय हैं जो कि हम सूर्य की किरणों से आसानी से ले सकते हैं। 15 मिनट सूर्य की किरणें सुबह और शाम के समय लेने से शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है।
7. सप्ताह में एक बार शहद एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू मिलाकर लगाने से बालों के झड़ना कम किया जा सकता है।
8. प्रतिदिन व्यायाम करने से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और पोषक तत्व शरीर के छिद्र तक पहुंचते हैं जहां से बाल उगते हैं। इसलिए बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी व्यायाम अच्छा उपाय है।
9. पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी और लाभदायक होता है। दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीने से रक्त संचार बढ़ा कर बालों को झड़ने से रोका और चमकदार व सुंदर बनाया जा सकता है।
10. दही या फिर दूध में बेसन मिलाकर घोल बना लें और बालों में लगाएं फिर आधे घंटे बाद धो ले इससे बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलेगी।

Wednesday, 19 April 2017

डार्क सर्कल हटाने के 10 उपाय।dark circle htane k 10 tips

आंखों के नीचे डार्क सर्कल महिलाओं और पुरुषों दोनों की सुंदरता पर प्रभाव डालते हैं। डार्क सर्कल लंबे समय तक काम करने, पूरी नींद ना लेने, तनाव, धूप में बिना चश्मे के जाने, अनुचित आहार और ज्यादा रोने से होते हैं। आंखों के नीचे की त्वचा 0.5 मीटर मोटी होती है जबकि अन्य भागों की त्वचा 2 मीटर मोटी होती है। इसलिए आंखों के नीचे वाला भाग जल्दी प्रभावित होता है। आइए जानिए डार्क सर्कल्स को खत्म करने के उपाय।

Dark circles removing tips in hindi। डार्क सर्कल हटाने के 10 उपाय।dark circles remove krne k 10 tips

1. आंखों के नीचे की त्वचा नाजुक होती है जोकि धूप में जाने से सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से प्रभावित होती है इसलिए  आंखों की त्वचा को सुरक्षित और डार्क सर्कल से बचने के लिए धूप में जाने से बचना चाहिए।
2. डार्क सर्कल मानसिक और शारीरिक तनाव की वजह से होते हैं इसलिए अपने आप को तनाव से मुक्त रखें। पूरी नींद लेने से डार्क सर्कल्स से बचा जा सकता है।
3. डार्क सर्कल्स को दूर रखने के लिए ध्रुमपान और शराब का सेवन करने से परहेज, स्वस्थ भोजन खाएं और प्रतिदिन व्यायाम करें।
4. डार्क सर्कल से बचे रहने के लिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।
5. अच्छी गुणवत्ता वाले मेकअप प्रोडक्ट्स का प्रयोग करने से आंखों को डार्क सर्कल्स से बचाया जा सकता है।
6. डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए आलू के रस को 15 मिनट तक आंखों के नीचे लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से धो ले।
7. डार्क सर्कल को दूर करने के लिए ककड़ी के रस में नींबू मिलाकर 10- 15 मिनट के लिए आंखों पर लगा कर रखें और फिर पानी से धो लें 1 सप्ताह के लिए ऐसा प्रतिदिन करने से लाभ मिलेगा।
8. अनानास के रस में हल्दी पाउडर मिलाकर आंखों के नीचे लगाने से डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है।
9. ककड़ी के स्लाइस या ककड़ी के रस को डार्क सर्कल्स पर 20 मिनट तक लगाने से फायदा मिलता है।
10. बदाम का तेल आंखों के नीचे रात भर लगाकर रखे और सुबह ठंडे पानी से धो लें इससे डार्क सर्कल्स को हटाने में फायदा होता है।

Tuesday, 18 April 2017

डैंड्रफ हटाने के 10 उपाय।dandruff htane k 10 tips

डेंड्रफ सिर की एक आम समस्या है जो कि जीवन में हर किसी व्यक्ति एक ना एक बार जरूर होती है। डेंड्रफ सिर में तैलीय त्वचा, बैक्टीरिया, रूखी त्वचा, संक्रमण और फंगल इंफेक्शन की वजह से होता है। डेंड्रफ का साइंटिफिक नाम सेबोर्रहेइक ड्मेटिटिस है। डैंड्रफ से सिर में खुजली और और सूजन हो होती है। आइए जानिए डेंड्रफ को कैसे खत्म किया जा सकता है।

Dandruff removing tips in hindi। डेंड्रफ हटाने के 10 उपाय।dandruff htane k 10 tips

1. संतरे के छिलके में मौजूद सिट्रिक एसिड और विटामिन सी बालो से एक्स्ट्रा तेल को निकालने और कंडिशनिंग करने में मदद करता है। संतरे के छिलके को पीसकर नींबू मिलाएं और सिर पर लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़े और फिर शैंपू कर ले।
2. नीम एक अच्छी एंटीसेप्टिक है जो कि दवाई के रूप में प्रयोग की जाती है नीम को पीसकर पेस्ट बनाकर बालों की जड़ों में लगा कर आधे घंटे के लिए छोड़ें और फिर शैंपू कर लें इससे डेंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।
3. डेंड्रफ को दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी में नींबू मिला कर पेस्ट बनाकर लगाएं और 20 मिनट बाद बालों में शैंपू कर ले।
4. मेहंदी में चाय का पानी, नींबू और दही मिलाकर रात को रखें और सुबह बालों पर लगाएं फिर 1-2 घंटे बाद धो लें।मेहंदी बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर का भी काम करती है।
5. दही को 1 घंटे के लिए बालों पर लगाएं और फिर धो लें और दही डेंड्रफ को दूर करने और बालों को सिल्की बनाने का बहुत अच्छा उपाय है।
6. नींबू और नारियल के तेल को मिलाकर बालों में हाथों से मसाज करें और 20 मिनट बाद शैंपू करने से डैंड्रफ को दूर किया जा सकता है।
7. एक चम्मच बेकिंग सोडा लेकर अपने बालों की जड़ों में लगाएं और 2-3 मिनट तक छोड़ दें। हफ्ते में ऐसा 3 बार करने से 2-3 हफ्तों में डैंड्रफ दूर हो जाएगा।
8. मेथी को पानी में रात को भिगोकर रखें और सुबह पेस्ट बनाकर बालों पर लगा कल 1 घंटे के लिए छोड़ दे ऐसा हफ्ते में तीन बार करने से ही  डेंड्रफ दूर करने के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
9. प्याज को पीसकर उसमें पानी मिला लें और उसे छान कर थोड़ी देर के लिए रखे उसके बाद शहद मिलाकर बालों की जड़ों में नियमित एलोवेरा रूप से लगाने में डेंड्रफ से निजात मिलेगी।
10. एलोवेरा एक एक्टिव अजेंट है जिसमें बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने के गुण होते हैं। एलोवेरा जेल को बालो की जड़ों में नियमित रूप से लगाने से डैंड्रफ दूर किया जा सकता है।

Sunday, 16 April 2017

skin care 12 tips। त्वचा को सुंदर बनाने के 12 उपाय।

सभी को सुंदर दिखना बहुत पसंद होता है पर कई बार दाग धब्बे और पिंपल्स हमारी सुंदरता को छीन लेती हैं काफी लोग अपनी ऑयली स्किन और ड्राई स्किन को लेकर भी बहुत परेशान रहते हैं इन सब से बचने के लिए लोग काफी मेडिसिंस वगैरा लेते हैं जो कि कुछ दिन सुंदरता देने के बाद हमारी स्किन को डैमेज कर देती हैं तो चलिए आज हम आपको आपकी रसोई से इन सब चीजों का इलाज बताते है:-


Skin Care Tips In Hindi| त्वचा की सुरक्षा के उपाय|

   Dry Skin care tips:-

1. हल्दी और दूध की मलाई का पेस्ट बनाकर लगाने से चेहरा 
   गोरा होता है ।
2. ड्राई स्किन की परेशानी से बचने के लिए एलोवेरा का             इस्तेमाल करें यह एक अच्छा मॉइश्चराइजर है।
3. नारियल का तेल और हल्दी का पेस्ट बनाकर त्वचा पर           लगाने से dry skin की परेशानी दूर हो जाती है और           त्वचा में glow आता है।
4. शहद भी dry skin की परेशानी को दूर करता है क्योंकि      यह मॉस्चराइजर की तरह काम करता है।

Oily Skin Care Tips:-

5. नींबू का रस, पुदीने का रस और शहद को मिलाकर त्वचा        पर लगाने से ऑयली स्किन की परेशानी दूर हो जाती है।
6. हल्दी चंदन और मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से  स्किन         ऑयल फ्री हो जाती है।
7. चेहरे पर खीरा या ककड़ी और कच्चा आलू लगाने से भी आयली स्किन  मेआराम मिलता है।

Skin Fareness Tips:-

8. गुलाब की पत्तियां, शहद और दूध का लेप बनाकर लगाने       से स्किन को निखार बढ़ जाता है।
9. तुलसी की पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगाने से निखार       बढ़ता है।
10. भाप लेने से त्वचा के छिद्रों में भरी मिट्टी, तेल, डेड स्किन      सेल्स आसानी से निकल जाते हैं और त्वचा निखर जाती        है।
11. पपीते का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से निखार बढ़ता       है और कच्चा पपीता डेड स्किन को खत्म करने के लिए         बहुत फायदेमंद है।
12. पक्के टमाटर और अनानास को चेहरे पर लगाने से धीरे-         धीरे निखार पड़ने लगता है।

Friday, 14 April 2017

दाल खाने के 10 फायदे।Pulses khane k 10 fayde

दाल भारत के बजारों में आसानी से मिल जाती है जो कि हर घर में जरूर बनाई जाती है। दाल के बिना भारतीय खाना अधूरा माना जाता है। दाल में प्रोटीन सबसे उच्च मात्रा में पाया जाता है इसके इलावा दाल में विटामिन, आयरन ओर मिनरल्स पाए जाते हैं। आइए जानिए दाल खाने के क्या क्या फायदे होते हैं।

Pulses benefits in hindi। दाल खाने के 10 फायदे।dal khane k 10 fayde।

1. छोटे बच्चों को दाल का पानी पिलाने से शरीरिक विकास करने में मदद मिलती है।
2. बुखार और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए दाल का सेवन करना फायदेमंद होता है।
3. शाकाहारी लोगों के लिए दाल ही शरीर के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत होता है।
4. दाल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है।
5. दाल में मौजूद काब्सॅ और फाइबर शरीर को ऊर्जा प्रदान कर के शक्तिशाली बनाते हैं।
6. दाल खाने से खून साफ रहता है और त्वचा बेदाग, चमकदार, खूबसूरत और निखरी हुई लगती है।
7. दाल में फैट और कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है जिससे वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है।
8. दाल में मौजूद मैग्नीशियम और फोलेट शरीर में रक्त संचार बेहतर करके शरीर को पोषण और ऑक्सीजन की सप्लाई प्रदान करता है। मैग्नेशियम हृदय के रोग  परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
9. दाल आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है।
10. हाइपोग्लाइसीमिया और डायबिटिज रोगी के लिए दाल का सेवन फायदेमंद साबित होता है। दाल खाने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है।

Thursday, 13 April 2017

आइसक्रीम खाने के 9 फायदे।Icecream khane k 9 fayde

क्या आपको पता है आइसक्रीम खाने से भी हमें फायदा हो सकता है। आइसक्रीम गर्मी या ठंड दोनों में सभी द्वारा बड़े चाव से खाई जाती है। आइसक्रीम कई प्रकार के फ्लेवर में आती है। आइसक्रीम में प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Icecream benefits in hindi। आइसक्रीम खाने के 9 फायदे।Icecream khane k 9 fayde

1. आइसक्रीम दूध, मेवे और शक्कर से बनी होती है जिससे आइसक्रीम में पोषक तत्वों जैसे विटामिन a, b, c, d और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए आइसक्रीम हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में बहुत लाभदायक है।
2. आइसक्रीम खाने से थकान दूर कर तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
3. आइसक्रीम गुस्से को शांत करने और तनाव दूर करने के लिए एक अच्छा उपाय होता है।
4. मुंह के छालो के दर्द और जलन को कम करने के लिए आइसक्रीम खाना फायदेमंद होता है। आइसक्रीम छालों को ठंडक प्रदान कर दर्द व जलन को शांति देती है।
5. कैल्शियम से भरपूर आइसक्रीम हड्डियों को मजबूत बनाने पूर्व और कोलोन कैंसर से बचाने में लाभदायक होती है।
6. आइसक्रीम में दूध के अन्य उत्पाद की तरह प्रोटीन पाया जाता है जोकि मासपेशियां, हड्डियां, त्वचा और खून के लिए फायदेमंद साबित होता है।
7. आइसक्रीम में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
8. विटामिन बी2 और बी12 मेटाबोलिज्म को संतुलित रखने में सहायक होते हैं। बी12 वजन घटाने में भी फायदेमंद साबित होता है।
9. आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है इसलिए डायबिटीज रोगी के लिए आइसक्रीम नुकसानदायक होती है और मोटापे को भी बढ़ा सकती है। सिर दर्द और फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए आइसक्रीम की क्वालिटी को पहले चेक कर लेना चाहिए।



Wednesday, 12 April 2017

तरबूज के 10 फायदे।Water melon k 10 fayde

तरबूज गर्मियों में बहुत आवश्यक और आकर्षक फल है जो कि शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज में 92% पानी और 6% शक्कर होती है। तरबूज में विटामिन ए, विटामिन सी, बी6 सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस में पाए जाने वाला कैरोटीन दिल के रोग के चांस को कम करके सैल रिपेयर करने में मदद करता है। आइए जानिए तरबूज के और क्या क्या फायदे होते हैं।

Water melon benefits in hindi। तरबूज खाने के 10 फायदे।water melon k 10 fayde

1. चेहरे के ब्लैक हेड्स को दूर करने के लिए तरबूज के गुद्दे को ब्लैकहेड्स पर धीरे धीरे 1 मिनट तक रगड़े और गुनगुने पानी में धोलें।
2. खट्टी डकारों को बंद करने के लिए तरबूज पर काली मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़क कर खाना चाहिए।
3. तरबूज में पाए जाने वाला विटामिन ए हमारी आंखों की सुरक्षा करने में लाभदायक सिद्ध होता है।
4. तरबूज में  मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है।
5. तरबूज में पाए जाने वाला लाइकोपीन हमारी त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए और कैंसर से लड़ने में मदद करता है।
6. तरबूज अपचन खून की कमी और भूख बढ़ाने में लाभदायक सिद्ध होता है।
7. तरबूज शरीर में एसिड बेसिक इक्विलिब्रियम को बनाए रखने में मदद करता है।
8. तरबूज से पेशाब खुलकर आता है और तरबूज हमारे शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में बहुत लाभदायक है।
9. तरबूज सेक्सुअल हेल्थ को बनाए रखने में सक्षम है यह मेल फर्टिलिटी में वृद्धि करता है।
10. तरबूज के बीज को पानी में उबालकर चाय की तरह पीने से ब्लड में ग्लूकोस लेवल नियंत्रित रहता है। तरबूज के काले बीज दिल की बीमारी, कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद है।

Tuesday, 11 April 2017

अनार खाने के 10 फायदे।Pomegranate khane k 10 fayde

अनार एक ऐसा फल है जिसमें न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अनार में फाइबर, ओमेगा, फॉस्फोरस, कैल्शियम, पॉली अनसैचुरेटेड एसिड, फोलिक एसिड, थायमीन, आयरन, विटामिन ए सी  ई और एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर में खून की कमी पूरी करने के इलावा बहुत सारे रोगों को दूर करता है। आइए जानिए अनार कैसे हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है।

Pomegranate benefits in hindi। अनार खाने के 10 फायदे।pomegranate khane k 10 fayde

1. अनार ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है लेकिन ब्लड प्रेशर की दवाई खाने वाले लोगों के लिए अनार नुकसानदायक है।
2. जोड़ों के दर्द और हड्डियों से जुड़े दर्द से आराम पाने के लिए अनार का सेवन करना चाहिए।
3. अनार यूरिन सिस्टम को संतुलित बनाए रखने में फायदेमंद होता है।
4. अनार में पाए जाने वाला फ्रक्टोज शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ने नहीं देता इसलिए शुगर वाले व्यक्ति को अनार खाना फायदेमंद होता है।
5. याददाश्त को तेज रखने के लिए प्रतिदिन अनार का सेवन करना चाहिए।
6. गर्भवती महिलाओं के लिए अनार लाभदायक होता है क्योंकि अनार खाने से नवजात शिशु स्वस्थ पैदा होता है।
7. शरीर में नमी बनाए रखने और खून के थक्कों को जमने से रोकने के लिए अनार का सेवन करना चाहिए।
8. अनार खाने से प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है। अनार हमारे मुंह के दाग धब्बे, पिंपल्स और झुर्रियां ठीक करने में लाभदायक होता है।
9. ब्लड सर्कुलेशन और इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखने के लिए हर रोज एक ग्लास अनार का जूस पीना लाभदायक होता है अनार खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक के चांसेस को कम किया जा सकता है।
10. मानसिक बीमारी, एड्स और एलर्जी वाले व्यक्ति को
अनार का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

Monday, 10 April 2017

अनानास के फायदे।Pineapple k fayde

अनानास ब्राजील का आदिवासी पौधा है। अनानास को कोलंबस ने कैरीबियन द्वीप समूह के ग्वाडिलोप द्वीप में 1493 AD में खोजा था जिसे 'पाइना द् इंडीज' नाम दिया गया था कोलंबस ने यूरोप में अनानास की खेती शुरु की थी। भारत में अनानास की खेती पुर्तगालियों ने 1548 AD में की थी। अनानास में ग्लूकोस, प्रोटीन, सिट्रिक अमल, कार्बोहाइड्रेट, सुक्रोज  और राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं।

Pineapple benefits in hindi। अनानास खाने के 10 फायदे।pineapple khane k 10 fayde

1. अनानास शरीर को पुष्ट बनाने और प्यास बुझाने के लिए बहुत अच्छा फल है।
2. फोड़े फुंसियों को दूर करने के लिए अनानास के गुद्दे का लेप करने से लाभ होता है।
3. अनानास के रस को पीने से तेज गर्मियों की गर्माहट और पसीने से बचा जा सकता है।
4. शरीर की सूजन को दूर करने के लिए अनानास बहुत फायदेमंद है। अनन्नास बुखार से बचाने में भी मदद करता है।
5. शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए हर रोज अनानास का रस पीना चाहिए। अनानास पर काली मिर्ची और काले नमक को छिड़ककर खाने से बदहजमी को दूर कर सकते हैं।
6. अनन्नास से पेशाब में रुकावट नहीं आती।शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए अनानास बहुत फायदेमंद है।
7. अनानास पर काली मिर्च का चूर्ण और सेंधा नमक छिड़ककर खाने से अजीर्ण रोग वाले व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
8. दिल की घबराहट और बेचैनी को दूर करने के लिए अनन्नास का रस फायदेमंद होता है।
9. गर्भवती महिलाओं और मधुमेह के रोगी को अनानास खाने से परहेज करना चाहिए।
10. प्रतिदिन सौ ग्राम अनन्नास का रस पीने खाने से मोटापा नहीं पड़ता। अनन्नास के छोटे छोटे टुकडे काट कर खाने से पित्त विकार दूर होता है।

Sunday, 9 April 2017

कीवी फल के फायदे।kivi fruit k fayde

कीवी एक पहाड़ी फल है जो कि चीकू जैसे दिखने वाला भूरे रंग का रोएँदार होता है।कीवी को सबसे पहले चीन में उगाया गया था फिर न्यूजीलैंड में गया अब कीवी की विश्व भर में कई कई किसम है।कीवी अंदर से हरे रंग के गुद्दे वाला फल पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है।कीवी मैं विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, बी6, बी12, कैरोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं।आइए जानिए कीवी के ओर क्या-क्या फायदे हैं।

 Kivi benefits in hindi।कीवी फल के 10 फायदे।kivi fruit k 10 fayde

1. गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी में मौजूद तत्व फोलिक एसिड बहुत फायदेमंद होता है और कीवी शिशु के दिमाग को विकसित करने में मदद करता है।
2. कीवी में पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षमता को बढ़ाते हैं।
3. कीवी में पाए जाने वाला सेरोटिनिन थकावट और तनाव को दूर करके अच्छी नींद लाने में लाभदायक है।
4. कीवी में मौजूद पोटैशियम और फाइबर दिल की बीमारी को कोसों दूर रखते हैं। कीवी को प्रतिदिन खाने से ट्राइग्लिसराइड की मात्रा घटती है। कीवी शरीर में चर्बी और खून का थक्का जमने से रोकता है।
5. कीवी जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
6. कीवी हमारे पेट की छोटी से छोटी बीमारियां जैसे पेट दर्द कब्ज दस्त गैस आदि को ठीक करने में बहुत लाभदायक है। यह हमारे शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।
7. कीवी से खून में ग्लूकोस की मात्रा नहीं बढ़ती इसलिए कीवी का सेवन करने से डायबिटीज, वजन, कोलेस्ट्रोल और दिल के रोगों को कम किया जा सकता है।
8. डेंगू और चिकनगुनिया बुखार में कम हुए ब्लड प्लेट्स को  कीवी खाकर बढ़ाया जा सकता है।
9. कीवी आंखों की रोशनी को बढ़ाने, त्वचा को सुंदर, स्वस्थ और जवान बनाने में भी बहुत मदद करता है।
10. कीवी फल खाकर दांतो, ब्लड सरकुलेशन और टेंशन जैसी समस्याओं को दूर करने मे फायदा मिलता है।

Saturday, 8 April 2017

नींबू के 12 फायदे।lemon k 12 fayde

नींबू एक ऐसा फल है जो पूरे साल आसानी से मिलता है। नींबू दैनिक जीवन में प्रतिदिन प्रयोग किया जाने किया जाता है। जापान के एक शास्त्री ने कहा है 'यह हमारे घर का सेवक है समाज के लिए उच्च कोटि का वैद्य है और समूचे राष्ट्रीय के लिए बहुत बड़ा वैज्ञानिक है।' नींबू में सिट्रिक अमल, लवण-पोटाश और फॉस्फोरस पाए जाते हैं । नींबू का प्रयोग भोजन और सलाद को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं।गर्मी में नींबू बहुत फायदेमंद रहता है।आइए जानिए नींबू के क्या-क्या फायदे हैं।

Lemon benefits in hindi।नींबू के 12 फायदे।lemon k 12 fayde

1. नींबू में पाए जाने वाला लवण रक्त की अम्लता को दूर और रक्त को शुद्ध करता है।
2. सोते समय एक गिलास गरम पानी में नींबू मिलाकर पीने से सर्दी और पुराना जुकाम ठीक हो जाता है।
3. नींबू अपच, कब्ज, एसिडिटी और पेट के अन्य विकारों को दूर करने के लिए बहुत लाभदायक है यह स्कर्वी  रोग को ठीक करता है।
4. खांसी या दमा जोर के होने पर शहद में उसका चौथाई भाग नींबू का मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।
5. नींबू दांतों की सफेदी को बरकरार रखने व मसूड़ों की सूजन  को दूर करने के लिए के लिए बहुत लाभदायक होता है।
6.त्वचा के रोग, मुहासे, मुंह की झुर्रियां और गले की खराश को दूर करने के लिए नींबू श्रेष्ठ उपाय हैं।
7. सलाद के स्वाद को बढ़ाने और जल्दी खराब होने से बचाने के लिए नींबू का प्रयोग करना चाहिए।
8. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नींबू फायदेमंद होता है।
9. बालों की रूसी को खत्म करने के लिए नींबू का प्रयोग करना चाहिए।
10. फर्श या कपड़ो के दाग धब्बे दूर करने के लिए नींबू फायदेमंद साबित होता है।
11. नींबू हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होने देता।
12. प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।

Friday, 7 April 2017

अदरक खाने के 10 फायदे। Ginger khane k 10 fayde

अदरक एक औषधी है जो कि गुणों से भरा होता है। अदरक हमारे शरीर के लिए एक वरदान है जो कि कई प्रकार के रोगों को ठीक करने में सहायक है। अदरक को हम मसाले के रुप में प्रयोग करते हैं।अदरक में आयोडीन, विटामिन, कैल्शियम, कैलरी आदि तत्व पाए जाते हैं। अदरक का प्रयोग सब्जी और चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। आइए जानिए अदरक के और क्या क्या फायदे होते हैं।

Ginger benefits in hindi। अदरक खाने के 10 फायदे।ginger khane k 10 fayde
1. कान का दर्द ठीक करने के लिए अदरक को पीसकर रस बनाकर उसको गुनगुना गरम कर करके तीन बूंद डालने से फायदा मिलेगा।
2. भूख को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन अदरक का सेवन करना चाहिए।
3. अदरक के रस को उबलते पानी मिलाकर उसमें शहद और नमक डालकर सेवन करने से शरीर स्वस्थ और चुस्त रहता है और कमजोरी नहीं होती।
4. मुंह की बदबू को दूर करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर कुल्ला करें।
5. अदरक का सेवन करने से गैस और कब्ज की समस्या को भी दूर किया जा सकता है।
6. हिचकी की बीमारी को दूर करने के लिए अदरक का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से फायदा मिलेगा।
7. अदरक के रस में शहद मिलाकर गरम करके पीने से सर्दी और जुकाम ठीक हो जाते हैं अदरक की चाय पीने से भी सर्दी जुकाम दूर करने में फायदा मिलता है।
8. पेट की जलन को साफ करके पाचन क्रिया बढ़ाने में अदरक फायदेमंद है। श्वसन तंत्र को साफ रखने में भी अदरक लाभदायक है।
9. मुहासे, फोड़े फुंसियां, दाग धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए अदरक बहुत मदद करता है।
10. बवासीर, लकवा, कैंसर, टीबी जैसे रोगों को ठीक करने अदरक बहुत लाभदायक साबित होता है।

Thursday, 6 April 2017

चॉकलेट खाने के 10 फायदे।Chocolate khane k 10 fayde

चॉकलेट दक्षिण अमेरिका में मूल निवासियों में फूड ऑफ द गॉड मानी जाती है। चॉकलेट कोको बीजों के द्वारा बनाई जाती है जोकि भूरे रंग की होती है। चॉकलेट के शौकीन लोगों को पता ही होगा चॉकलेट हमारा मूड ठीक करने में कितनी लाभदायक होती है। सो वर्ष पहले से ही स्वादिष्ट पेय और बार के रूप में बहुत प्रसिद्ध रही है।
Chocolate benefits in hindi।चॉकलेट खाने के 10 फायदे।Chocolate khane k 10 fayde
1. दिल के दौरे की शिकायत को खत्म करने के लिए प्रतिदिन 100 ग्राम चॉकलेट खानी चाहिए।
2. सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए प्रतिदिन चॉकलेट खानी चाहिए।
3. शिशु का विकास करने के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए चॉकलेट बहुत फायदेमंद है।
4. चॉकलेट हमारी सोच को पॉजिटिव बनाने में और बुरी मनोदशा को दूर करने में मदद करता है।
5. दिमाग मे रक्त संचार करने में और यादाश्त को तेज रखने में चॉकलेट बहुत लाभकारी है। चॉकलेट से दिमाग स्वस्थ रहता है।
6. चॉकलेट आंत के कैंसर से बचाता है।खांसी ठीक करने के लिए भी चॉकलेट खाना फायदेमंद है।
7. प्रतिदिन चॉकलेट खाने वाला व्यक्ति चॉकलेट ना खाने वाले व्यक्ति से एक साल ज्यादा जीता है।
8.चॉकलेट खाने से व्यक्ति एक्टिव और तनाव मुक्त हो जाता है।
9. चॉकलेट खाने से वजन कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए भी चॉकलेट फायदेमंद है।
10.एथिरोस्क्लेरोसिस ऐसा रोग है जिसमें धमनियां अवरुद्ध हो जाती है इस को खत्म करने के लिए भी चॉकलेट फायदेमंद साबित होती है।

Wednesday, 5 April 2017

आलू के 10 फायदे।potato ke 10 fayde

आलू से हम सब्जी, कचोरी, पकोड़े, फ्रेंचप्राइस, चिप्स आदि कई तरह की के व्यंजन बना सकते हैं। पारंपरिक तो से आलू का इस्तेमाल सदियों से आदिवासी करते आ रहे हैं। आलू स्किन और हेल्थ को अच्छा रखने में बहुत मदद करता है।आलू में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस तत्व पाए जाते हैं। आलू से मोटापा और वजन नहीं बढ़ता क्योंकि आलू में कैलरीज़  बिल्कुल कम मात्रा में होती है बल्कि आलू में प्रयोग किए जाने वाले तेल, घी आदि से बढ़ता है। आइए हम आपको बताते हैं आलू के क्या-क्या फायदे है।
Potato benefits in hindi।आलू के 10 फायदे।potato ke 10 fayde
1. आलू में मौजूद आयरन रेड ब्लड सेल्स को विकसित करने में मदद करता है जिससे एनीमिया को रोका जा सकता है।
2. आलू में पाए जाने वाले पोटैशियम और विटामिन सी घाव को सुखाने में बहुत मदद करते हैं। घाव में हुए बैक्टीरियल इन्फेक्शन को खत्म करने में भी आलू फायदेमंद है।
3. प्रतिदिन एक गिलास आलू के रस को पीने से और प्रभावित अंग पर लगाने से बवासीर ठीक हो जाती है।
4. चेहरे के दाग धब्बे, मुहासे, ब्लैकहेड्स और आंखों के डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए आलू का रस लगाए या आलू को हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़े।
5. आंख और गर्दन पर  होने वाले छोटे छोटे मस्से बहुत गंदे दिखाई पढ़ते हैं इनसे निजात पाने के लिए दिन में 4-5 बार आलू को मस्से वाली जगह पर लगाने से कुछ ही दिनों में मस्सा टूट कर त्वचा से लग हो जाएगा।
6. ताजे आलू को पीसकर या आलू के छिलके को जले हुए स्थान पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है।
7. अध्कच्चे आलू खाने से कभी शरीर में खून की कमी नहीं होती।
8. आलू उबालने के बाद बचे पानी में एक आलू पीसकर बाल धोने से बाल चमकदार, मुलायम, डैंड्रफ फ्री और जड़ो से मजबूत होते हैं एवं बालों को झड़ने और सफेद होने से भी बचा जा सकता है।
9. आलू ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और इम्यूनिटी सिस्टम को सही रखने में बहुत ही लाभदायक होता है
10. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कच्चे आलू का एक चम्मच रस बनाकर दिन में चार बार लेना चाहिए।

Tuesday, 4 April 2017

कॉफी पीने के 11 फायदे।Coffee pine k 11 fayde

कॉफी दुनिया का सबसे लोकप्रिय और बाजार में आसानी से मिलने वाला पेय पदार्थ है। कॉफी का सुबह कर उठ कर, दोस्तों के साथ या फिर अकेले कभी भी आनंद ले सकते हैं। कॉफी में कैफिन पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के लिए ऐंटि-ऑक्सिडेंट की तरह काम करता है।कॉफी पीने से आलस और थकान दूर होती है। कॉफी पीने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। आइए जाने कॉफी के फायदे क्या क्या है।

Coffee benefits in hindi। कॉफी पीने के 11 फायदे।coffee pine k 11 fayde

1. डायबिटीज रोग वाले व्यक्ति को दिन में तीन से चार बार कॉफी पीनी चाहिए इससे डायबिटीज का खतरा 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
2. कॉफी के दिन में तीन से चार कप दिल की बीमारी को भी 21 फीसदी तक कम कर सकते हैं।
3. पार्किंसन ऐसा रोग है जिसमें कमजोरी, मांसपेशियों में कंपन और हाथ पैर अपने आप हिलने लगते हैं इस बीमारी को दूर करने के लिए कॉफी में पाया जाने वाला कैफिन बहुत ही लाभदायक होता है।
4. अफीम का नशा उतारने के लिए आधे आधे घंटे के गैप में दो बार कॉफी पीए और अगर अफीम की आदत को छोड़ना चाहते हैं तो कुछ सप्ताह तक कॉफी पीते रहे जल्दी ही आदत छूट जाएगी।
5. कॉफी में पाए जाने वाला कैफिन हमारे दिमाग के सेंसरी कोर्टेक्स को उत्तेजित करता है जिससे शरीर के सभी दर्द ठीक किए जा सकते हैं।
6. कॉफी को रोजाना पीने से बुढ़ापे तक समरण शक्ति को बनाए रखा जा सकता है। भूलने के खतरे को 50 परसेंट तक कम किया जा सकता है।
7. हर्निया के रोगी को बार-बार कॉफी पीनी चाहिए। हर्निया वाले स्थान को धोने से हर्नियो के गुब्बारे की हवा निकलकर फुलाव को कम करती है।
8. यात्रा के समय और यात्रा के दौरान होने वाली शिकायतों जैसे जी मचलना, उल्टी आना आदि से बचने के लिए कॉफी पीना लाभदायक है।
9. भोजन के बाद कॉफी पीने से पेट में होने वाली सारी गड़बड़ियों को खत्म किया जा सकता है। कॉफ़ी पाचन क्रिया बढ़ाने में भी बहुत लाभदायक है।
10. कॉफी मानसिक और शारीरिक थकान और तनाव को कम करने में बहुत ही फायदेमंद है।
11. दमा और तेज खांसी वाले रोगी को कॉफी बिना दूध और चीनी के गर्म करके पीनी चाहिए।

Monday, 3 April 2017

दही के 10 फायदे।dahi ke 10 fayde

दही का प्रयोग ज्यादातर गर्मियों में नियमित रुप से हर घर में होता है। दही दूध से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप प्रतिदिन दही खाना शुरू करेंगे तो यह आपके स्वास्थ्य और सुंदरता को बरकरार रखेगा। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन B6, विटामिन B12, फॉरेस्ट, फास्फोरस, लैक्टोज आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं दही हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है।

Curd benefits in hindi। दही के 10 फायदे।dahi k 10 fayde 

1. गर्मियों में पसीने की बदबू से परेशान है तो दही और बेसन को घोलकर पूरे शरीर पर लगाकर थोड़ी देर बाद नहा लें।
2. त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए आधे कप दही में आधा चम्मच जैतून तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाएं  और थोड़ी देर  में गुनगुने पानी से धोले।
3. दही खाने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है।
4. दही दिन में दो से 4 बार मुंह के छालों में लगाने से  जल्दी ही राहत मिलेगी।
5. गर्मियों मे लू लग जाने पर दही का सेवन करना अच्छा होता है।
6. पेट की बीमारियों से राहत पाने के लिए दही का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए क्योंकि दही में  पेट के रोगों को दूर करने वाले बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
7. दही खाने से शरीर में फैट नहीं बढ़ता। हाई ब्लड प्रेशर वाले रोगी को दही का हर दिन सेवन करना चाहिए।
8. दही में अजवाइन मिलाकर खाने से कब्ज नहीं होती। दही हमारी पाचन क्रिया बढ़ाने के लिए भी लाभदायक है।
9. दही हमारे बालों के लिए एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है। दही बालों की ड्राइनेस को कम करता है और हमारे बालों को सुंदर बनाने में बहुत ही लाभदायक है।
10. दही चेहरे के मुहासे दूर करने के लिए और चेहरे को निखारने के लिए बहुत लाभदायक होता है। दही हमारे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में दूध से भी ज्यादा असरदार है।

याद रखिए: दही को कभी भी शाम और रात के समय में ना खाएं। ठंड में दही नहीं खानी चाहिए। सर्दी, खांसी, अस्थमा वाले रोगों के लिए दही खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है।

Sunday, 2 April 2017

प्याज के 11 फायदे।pyaj k 11 fayde

प्याज कच्चे और पक्के दोनों रूप में हर रसोई में प्रयोग किया जाता है। प्याज की गंध बेशक अच्छी ना लगती हो पर इसके गुण जानकर हर कोई प्याज का उपयोग करना चाहेगा। प्याज में  विटामिन सी, आयरन और तांबा पाए जाते हैं। कच्चा प्याज भोजन के साथ खाने में ज्यादा फायदेमंद होता है। प्याज हमारे शरीर को मजबूत रखने में बहुत लाभकारी है। आइए जाने कैसे प्याज हमारे लिए फायदेमंद होता है।
Onion benefits in hindi। प्याज के 11 फायदे।pyaj ke 11 fayde
1. प्याज के रस को हल्का गरम करके कान के दर्द या कान बहने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
2. बिहार प्याज हमारे शरीर में खून को पतला होने से बचाता है और खून को गाढ़ा भी होने नहीं देता। प्याज से दिल की धमनियों में खून के थक्के नहीं जमते और हमारा दिल सुरक्षित रहता है।
3. दमा और खांसी को प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने से कम किया जा सकता है।
4. प्याज का रस बालों को झड़ने से रोकता है और दोबारा बाल उगाने के लिए बहुत लाभदायक है।
5. गठिया और जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए सरसों का तेल और प्याज का रस मिलाकर मालिश करें।
6. कुत्ते के काटे हुए जगह पर विष को कम करने के लिए प्याज के रस को शहद के साथ मिलाकर लगाने से लाभ होता है।
7. बच्चों की बदहजमी दूर करने के लिए प्याज के रस की तीन चार बूंदे चटाने से लाभ मिलेगा।
8. पतले दस्त को दूर करने के लिए प्याज के लेप को नाभि पर लगाएं और उसे फैलाकर कपड़े से बांध ले।
9. यूरिन संबंधी समस्या को खत्म करने के लिए प्याज के रस को पानी के साथ उबालकर पीए। अगर पेशाब आना बंद हो जाता है तो गेहूं के आटे में प्याज का रस मिलाकर हलवा बनाकर खाईए।
10. प्याज कैंसर के सेल्स को पैदा होने नहीं देता। प्याज खाने से पेट, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर से बचा जा सकता है।
11. प्याज के रस को खाली पेट पीने से पथरी कटकर बाहर निकल जाती है।

Saturday, 1 April 2017

पपीता के 12 फायदे।papaya k 12 fayde

पपीता एक ऐसा फल है जो कि आसानी से पूरे साल बाजार में उपलब्ध होता है। भारत में अक्सर हर घर में इसका पेड़ पाया जाता है। पपीते में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटाशियम, शुगर, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं। पपीता हमारी त्वचा, बालों और शरीर के लिए बहुत अच्छा फल है इसको हम सलाद, शेक बनाकर और ऐसे भी खा सकते हैं। पपीते के बीज भी बहुत जगह उपयोग में लाए जाते हैं। आइए हम बताते हैं आपको इस के क्या क्या फायदे हैं।

Papaya benefits in hindi। पपीते के 12 फायदे। Papite k 12 fayde

1.अगर दांतों में से खून आता है तो पपीता दांतों के लिए बहुत लाभदायक है।
2.पपीते में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिससे रतौंधी नमक जैसी बीमारियां नहीं होती हो आंखों की नजर भी बढ़ती है।
3.पपीते को ब्लीच के रूप में प्रयोग किया जाता है इस से चेहरे का निखार बढ़ता है।
4.पपीते में मौजूद पपेन नमक हमारे भोजन को पचाने में बहुत लाभदायक है।  पपेन नमक महिलाओं में होने वाली मासिक परेशानी और उस समय शरीर में होने वाले दर्द को कम करता है।
5.पपीता पेट के रोग जैसे कब्ज के लिए बहुत लाभदायक है जिससे बवासीर जैसे रोग नहीं होते।
6.पपीता खाने से मुंहासे और झुर्रियां हमारे चेहरे से कोसों दूर रहती है।
7.हार्ट अटैक का मुख्य कारण हाई कोलेस्ट्रॉल रहता है शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कम रखने के लिए पपीता खाना बहुत फायदेमंद है। पपीता ताजा खाना ही उपयोगी होता है।
8.पपीता खाने से इम्यून सिस्टम सही रहता है इसकी वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है आपका शरीर मजबूत होता है।
9.पपीता हमारे सारा दिन के लिए टेंशन से भरे दिमाग को तनाव  दूर करता है।
10.पपीता हमारे शरीर को कैंसर जैसे रोगों से बचाने में बहुत मदद करता है।
11.पपीते के पेस्ट को बालों में लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं एवं बालों की रुसी से भी छुटकारा मिलता है।
12. पपीता गठिया रोगों के लिए बहुत लाभकारी है क्योंकि पपीता खाने से हड्डियां मजबूत रहती है।

खरबूजा खाने के 15 फायदे।Muskmelon khane k 15 fayde

गर्मियों के मौसम में खरबूजा हर घर में खाया जाता है। प्रकृति द्वारा गर्मियों में खरबूजा एक खास देन है। खरबूजा खाने में ही स्वादिष्ट नहीं बल्...